{"_id":"574c58064f1c1b0c291097bf","slug":"counterfeit-pesticides-and-rice-the-seeds-of-the-plant-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली कीटनाशक और धान के बीज की फैक्ट्री पकड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली कीटनाशक और धान के बीज की फैक्ट्री पकड़ी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
नकली धान बीज
- फोटो : अमर उजाला
151 पैकेट धान, 485 नकली बीज प्लास्टिक थैली, 685 सीसी कीटनाशक बरामद
बिनावर कस्बे के एक मकान में बनाया जा रहा था गोरखधंधा
किसानों को लूटने के लिए बिनावर कस्बे में संचालित हो रही नकली बीज और नकली कीटनाशक की फैक्ट्री कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापामारी करके पकड़ी है। फैक्ट्री से 151 पैकेट धान, 485 नकली बीज प्लास्टिक थैली, 685 सीसी नकली कीटनाशक के साथ ही पैकेट पैक करने की मशीन आदि भी बरामद की गई है। इस मामले की सूचना डीएम और कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। साथ ही आरोपी पर एफआईआर करने की तैयारी की जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बिनावर थाना पुलिस और अराइज कंपनी के कर्मचारी को लेकर बिनावर कस्बे के वीरपाल के मकान में रविवार को छापा मारा। छापेमारी के दौरान वीरपाल के घर में अराइज कंपनी के धान गोल्ड 6444 के 151 पैकेट अराइज धान, 485 नकली बीज की प्लास्टिक थैली, डाउ एग्री साइंस के ट्रेसर कीटनाशनक की 685 नकली सीसी, 112 स्टीकर, एक सील मशीन आदि सामान मिला। इसे कृषि विभाग के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। साथ ही कीटनाशक और नकली बीज के नमूनों को जांच के लिए रख लिया गया है। इसके साथ ही मामले की सूचना निदेशालय को भेज दी गई है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने डीएम से अनुमति मांगी है। डीएम से अनुमति के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जसवंत यादव, संजय कुमार सिंह, अशोक कुमार आदि कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
एफआईआर के लिए डीएम से अनुमति मांगी
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी सिंह आरके सिंह ने बताया कि इसकी सूचना मिली थी। इसी आधार पर छापेमारी की गई थी। नकली कीटनाशक और बीज को जब्त करके आरोपी के खिलाफ एफआईआर की अनुमति डीएम से मांगी गई है। अनुमित मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वजीरगंज में पकड़ी थी नकली खाद
बदायूं। वजीरगंज में स्थित पीसीएफ की गोदाम में नकली खाद पकड़ी जा चुकी है। वहां पर करीब एक पखवाड़ा पहले इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। वहां पर 380 कट्टे इफको, 50 कट्टे डीएपी सहित भारी मात्रा में नकली खाद बरामद हुई थी।