फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Counterfeit pesticides and rice The seeds of the plant caught

नकली कीटनाशक और धान  के बीज की फैक्ट्री पकड़ी 

Tue, 31 May 2016 12:17 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Counterfeit pesticides and rice The seeds of the plant caught
नकली धान बीज - फोटो : अमर उजाला
151 पैकेट धान, 485 नकली बीज प्लास्टिक थैली, 685 सीसी कीटनाशक बरामद 
विज्ञापन

बिनावर कस्बे के एक मकान में बनाया जा रहा था गोरखधंधा

 किसानों को लूटने के लिए बिनावर कस्बे में संचालित हो रही नकली बीज और नकली कीटनाशक की फैक्ट्री कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापामारी करके पकड़ी है। फैक्ट्री से 151 पैकेट धान, 485 नकली बीज प्लास्टिक थैली, 685 सीसी नकली कीटनाशक के साथ ही पैकेट पैक करने की मशीन आदि भी बरामद की गई है। इस मामले की सूचना डीएम और कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। साथ ही आरोपी पर एफआईआर करने की तैयारी की जा रही है। 
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बिनावर थाना पुलिस और अराइज कंपनी के कर्मचारी को लेकर बिनावर कस्बे के वीरपाल के मकान में रविवार को छापा मारा। छापेमारी के दौरान वीरपाल के घर में अराइज कंपनी के धान गोल्ड 6444 के 151 पैकेट अराइज धान, 485 नकली बीज की प्लास्टिक थैली, डाउ एग्री साइंस के ट्रेसर कीटनाशनक की 685 नकली सीसी, 112 स्टीकर, एक सील मशीन आदि सामान मिला। इसे कृषि विभाग के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। साथ ही कीटनाशक और नकली बीज के नमूनों को जांच के लिए रख लिया गया है। इसके साथ ही मामले की सूचना निदेशालय को भेज दी गई है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने डीएम से अनुमति मांगी है। डीएम से अनुमति के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जसवंत यादव, संजय कुमार सिंह, अशोक कुमार आदि कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

एफआईआर के लिए डीएम से अनुमति मांगी 
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी सिंह आरके सिंह ने बताया कि इसकी सूचना मिली थी। इसी आधार पर छापेमारी की गई थी। नकली कीटनाशक और बीज को जब्त करके आरोपी के खिलाफ एफआईआर की अनुमति डीएम से मांगी गई है। अनुमित मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज में पकड़ी थी नकली खाद 
बदायूं। वजीरगंज में स्थित पीसीएफ की गोदाम में नकली खाद पकड़ी जा चुकी है। वहां पर करीब एक पखवाड़ा पहले इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। वहां पर 380 कट्टे  इफको, 50 कट्टे डीएपी सहित भारी मात्रा में नकली खाद बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed