फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Corps killed by acid, then thrown into the woods

हत्या कर तेजाब से जलाई गई लाश, बाद में जंगल में फेंका

Tue, 11 Jul 2017 12:00 AM IST
दहगवां।
दहगवां। Updated Tue, 11 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corps killed by acid, then thrown into the woods
हत्या कर शव जलाया
-उस्मानपुर में हाईवे के पास मिली अज्ञात युवक की लाश
विज्ञापन

थाना जरीफनगर के गांव उस्मानपुर में हाईवे के पास रविवार रात युवक की हत्या कर शव कंबल में लपेट कर जंगल में फेंक दिया गया। पहचान मिटाने को उसके चेहरे पर तेजाब भी डाला गया। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर शव मिला उससे कुछ ही दूरी पर यूपी 100 का प्वाइंट भी है।   जरीफनगर के गांव उस्मानपुर के ग्रामीण सोमवार दोपहर खेतों से लौट रहे थे तब उन्होंने देखा के बदायूं-मेरठ हाईवे से करीब 50 मीटर की दूरी पर युवक का शव पड़ा है। शव कंबल में लपेट कर फेंका गया था। गांव के लोगों ने इस बारे में सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर फोर्स के साथ एसआई रामदास मौके पर पहुंचे। मृतक की उम्र करीब 26 साल है। पुलिस ने गांव आस-पास के गांवों के लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया। काफी कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला था। शव बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों की माने तो जिस स्थान पर शव मिला वहां से कुछ ही दूरी पर यूपी 100 का प्वाइंट है। शव रविवार रात में किसी समय फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।      

--
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। मामले में जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-एसपी सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed