{"_id":"22c7e7b4ea44d2099b9b049e9fd35a63","slug":"congress-workers-give-memorendam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने गिरफ्तारी की मांग को दिया ज्ञापन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस ने गिरफ्तारी की मांग को दिया ज्ञापन
बदायूं।
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रांतीय पर्यवेक्षक ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर मूसाझाग की घटना के प्रति विरोध जताया। जिलाधिकारी को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पूर्व पहले प्रांतीय पर्यवेक्षक श्री सिंह और जिलाध्यक्ष साजिद अली और नगर अध्यक्ष नरेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस नेता पीड़िता के गांव पहुंचे। सिपाहियों द्वारा नाबालिक लड़की से रेप के मामले में गुस्से का इजहार किया। ज्ञापन देते समय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मी छह जनवरी तक गिरफ्तार नहीं होते हैं तो कांग्रेस सात जनवरी को थाना मूसाझाग पर धरना प्रदर्शन कर बड़ा विरोध करेंगी। कांग्रेसियों ने इसमें पीड़ित नाबालिग के परिवार को 20 लाख रुपये दिए जाने की मांग की। प्रकरण की जांच कराने, दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी और पीड़ित को मुआवजे की मांग की गई। आतिफ निजामी, अवधेश पाठक, चंद्रपाल पाठक, विनय कुमार, ठा. राम बाबू सिंह, अजहर हुसैन, राशिद अल्वी, इफ्तिखार हुसैन, महेश सक्सेना आदि शामिल रहे।