फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress district vice president Atif looted, assault case

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आतिफ पर लूट, मारपीट का मुकदमा

Fri, 07 Jul 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 07 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
- गैस एजेंसी कर्मचारी के आरोप पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

- आरोपियों में कांग्रेस नेता के दो भाई भी शामिल


कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आतिफ खां और उनके दो भाई लूट के मामले में फंस गए हैं। इंडेन गैस एजेंसी के एक कर्मचारी ने इन पर मारपीट कर 1200 रुपये लूटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, कांग्रेस नेता आतिफ खां आरोप को गलत बता रहे हैं।      

दातागंज निवासी आतिफ खां कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हैं। विधानसभा चुनाव में वह दातागंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदार भी थे। वह जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। आतिफ खां महान दल से विधानसभा का चुनाव लड़ चुुके हैं। दातागंज स्थित इंडेन गैस एजेंसी के संचालक बिट्टन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम वह एजेंसी के ऑफिस से काम निपटाने के बाद घर जा रहा थे। रास्ते में आतिफ खां उनके भाई मुजीब और बाबू  मिले। इन तीनों ने रास्ते में रोक लिया, गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही उसके थैले में रखे 1200 रुपये लूट लिए। बिट्टन की तहरीर पर पुलिस ने आतिफ खां, उनके भाई मुजीब और बाबू के खिलाफ लूट, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, आतिफ खां का कहना है कि कस्बे में उनकी कई दुकानें हैं। एक दुकान में होटल चलता है। बृहस्पतिवार को कुछ लोग होटल में खाना खाने के बाद हंगामा कर रहे थे। इन लोगों में बिट्टन भी शामिल था। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को फटकार दिया था। लूट और मारपीट का आरोप गलत है। प्रभारी निरीक्षण ललित मोहन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed