{"_id":"57fe7c984f1c1bf62d28e083","slug":"clash-between-two-groups-in-bagrain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगरैन में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगरैन में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद तनाव
ब्यूरो/बदायूं
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बगरैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज थाने के गांव बगरैन में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद तनाव फैल गया। खबर मिलने पर एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव और एसपी देहात फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों का दावा है कि अब स्थिति सामान्य और पूरी तरह से नियंत्रण में है।
बुधवार को मोहर्रम के दौरान वजीरगंज थाने के गांव बगरैन में मेला लगा हुआ था। गांव के ही आरिफ, यूनिस और हाशिम भी मेले में आए हुए थे। मेले में ही विनोद ने पकौड़ी का ठेला लगाया था। यह तीनों लोग विनोद के ठेला पर पकौड़ी खरीदने पहुंचे। पकौड़ी ठंडी होने को लेकर इनका विनोद से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विनोद पक्ष के महेश, नरेश भी आ गए। दोनों ओर से हुई मारपीट में आरिफ, यूनिस और हाशिम जख्मी हो गए। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया।
खबर मिलने पर वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। तनाव की सूचना पर एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव और एसपी देहात संजय राय भी बगरैन पहुंच गए। देर शाम तक अफसर गांव में जमे हुए थे। अधिकारियों का दावा है कि गांव में तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। सब कुछ पूरी तरह से शांत और नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।