{"_id":"c473d8a30196bbd1756534af0cbfb813","slug":"chori-in-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर से लाखों का माल उड़ाया
बदायूं।
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली सड़क इलाके में साड़ी व्यापारी के घर में घुसे चोर तीन लाख रुपये नगद और जेवरों समेत करीब पांच लाख रुपये का माल समेट ले गए। व्यापारी परिवार समेत रिश्तेदारी में गए हुए थे। उन्हें चोरी होने का पता घर लौटने पर चला।
कोतवाली क्षेत्र के काली सड़क इलाके में रहने वाले निहित रस्तोगी का चूना मंडी में साड़ियों का कारोबार है। चौदह फरवरी को वह पत्नी और बच्चों के समेत रिश्तेदारी में चले गए। मंगलवार को घर लौटने पर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी मेें रखे तीन लाख रुपये नगदी और सोने-चांदी के जेवरों समेत करीब पांच लाख रुपये का माल गायब था। इसका पता लगने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद निहित रस्तोगी ने कोतवाली जाकर तहरीर दे दी, जिसके आधार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।