{"_id":"0e1d90eaf12882f439ae46f821dcddde","slug":"choori-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ की दुकान से लाखों के जेवर, नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ की दुकान से लाखों के जेवर, नकदी चोरी
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने गुरुवार रात अकबराबाद चौराहे के नकब लगाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। चार दिन पहले भी चोरों ने चौराहे पर एक सर्राफ की दुकान से जेवरात चोरी कर लिए थे।
अकबराबाद चौराहे पर जहांगीराबाद निवासी विपिन वर्मा की दुकान में नकब लगाकर दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण, नगदी और सोने के जेवरात समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। दुकान स्वामी को घटना की जानकारी सुबह हुई। उसने पुलिस को तहरीर दे दी है लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
यहां बता दें कि चार दिन पहले इसी चौराहे पर सपा नेता मुकेश गुप्ता की दुकान में गैस कटर से दरवाजा काटकर घुसे चोर काउंटर से हजारों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए थे। चोर तिजोरी काटने में नाकाम रहे जिससे जेवर नहीं ले जा सके थे। चोरी की घटनाओं को लेकर सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों में पुलिस के खिलाफ रोष है।