{"_id":"592b197b4f1c1bdf15bdab0e","slug":"child-death-due-to-drowning-in-swimming-pool-murder-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पूल में डूबने से बालक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वीमिंग पूल में डूबने से बालक की मौत, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Mon, 29 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Swimming Pool
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ नहाने गया था 10 साल का बालक
दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने गए 10 साल के बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर शहर में मीरा सराय स्थित एक स्वीमिंग पूल में हुई। अभी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है।
सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला चित्रांश नगर निवासी राम निवास का 10 साल का बेटा विवेक अपने दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर मीरा सराय स्थित एक स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। स्वीमिंग पूल में वह डूबने लगा। किसी तरह से उसे निकाला गया। दो लोग विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भाग गए। यहां विवेक की मौत हो गई। शिनाख्त के बाद विवेक के परिवार वालों को खबर दी गई। शाम को वह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार वाले विवेक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि अगर कोई तहरीर आती है तो मामले में पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।