फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chariot rider Women Including villagers loot

तांगा सवार महिलाओं समेत ग्रामीणों से लूट

Fri, 30 Jan 2015 07:32 PM IST
ujani
ujani Updated Fri, 30 Jan 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
कादरचौक क्षेत्र के गांव रमजानपुर से मेला देखकर लौट रहे तांगा सवार महिला-पुरुषों से कार सवार बदमाशों ने नकदी लूट ली। उनके साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

घटना गुरुवार शाम करीब सात बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गठौना निवासी जलाउद्दीन, अली मोहम्मद, उसकी पत्नी और पुत्रवधू, नत्थू सिंह की पत्नी, अनिल कुमार, उसकी पत्नी कलावती समेत करीब नौ सवारियाें को तांगे से घर लौटते वक्त कार सवार बदमाशों ने बनगवां-रनऊ के पास दबोच लिया। बदमाशों ने सवारियों के साथ मारपीट भी की। सवारियों से करीब 10 हजार रुपया लूट लिए गए।

बदमाशों ने तांगा चालक कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगौरा निवासी अली हसन को भी नहीं बख्शा। उसके पास एक हजार रुपए थे। उन्हें भी लूट लिया गया। लूट के शिकार लोगों में अनिल ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच-छह थी। रनऊ की ओर से एक और कार को आता देख बदमाश भाग गए। सुबह में कोतवाली पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इधर, कोतवाल देवराज राठी ने लूट की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed