फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chargesheet filed against 17 BJP workers

17 भाजपाइयों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल

Fri, 18 Aug 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 18 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against 17 BJP workers
पाकिस्तानी झंडा लहराने का विरोध करने वाले 17 भाजपाइयों पर आरोप पत्र दाखिल होने से खलबली मची हुई है। यहां बता दें कि बीते वर्ष 12 दिसंबर को एक धार्मिक जुलूस के दौरान पाकिस्तानी झंडा लहराया गया था। इसका वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस की ओर से जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तब भाजपाइयों ने पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया। इस पर पुलिस ने जुलूस में मौजूद 60 लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की रिपोर्ट दर्ज कर ली।  साथ ही 17 भाजपाइयों को नामजद करते हुए 17 दिसंबर को 300 अज्ञात के खिलाफ भी धार्मिक भावनाएं भड़काने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सत्ता बदलने के बाद पुलिस ने पाकिस्तानी झंडा लहराने के मामले में झंडा बनाने वाले दो लड़कों को देशद्रोह के मामले में जेल भेजकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति पा ली,जबकि इसका विरोध करने के मामले में 17 भाजपाइयों के विरुद्ध आरोप पत्र भेजा। आरोप पत्र की जानकारी जैसे ही भाजपाइयों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। साथ ही चर्चा भी तरह-तरह की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed