फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Chandausi the Chinese merchant The broad daylight robbery

चंदौसी के चीनी व्यापारी से दिनदहाड़े लूटपाट

Mon, 06 Apr 2015 12:08 AM IST
badaun
badaun Updated Mon, 06 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

पल्सर बाइक सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने चंदौसी के चीनी व्यापारी से 35 हजार रुपये की नगदी, बाइक और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने लूट की घटना को दिनदहाड़े बिसौली-सहसवान रोड पर गांव सराह बरौलिया के पास अंजाम दिया। घटना की सूचना पर सीओ बिसौली राजवीर सिंह ने मौका मुआयना किया। चीनी व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उघैती थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

चंदौसी के चीनी व्यापारी संजीव गुप्ता रविवार को इस्लामनगर, उघैती, रुदायन इलाकों में व्यापारियों से वसूली करने आए थे। वसूली के एक लाख रुपये उन्होंने इस्लामनगर में अपने रिश्तदार के घर रख दिए। 35 हजार रुपये संजीव गुप्ता के पास थे। यहां से वह वापस चंदौसी लौट रहे थे। अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे बिसौली-सहसवान रोड पर गांव सराह बरौलिया के पास काले रंग की पल्सर पर सवार चार बदमाशों नेसंजीव गुप्ता को ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद उनसे हथियारों की नोक पर 35 हजार की नगदी, प्लेटिना बाइक और मोबाइल लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश बिसौली की ओर भाग गए। संजीव गुप्ता ने रानेट पुलिस चौकी पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर सीओ बिसौली ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्होंने उघैती थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed