{"_id":"5759a8784f1c1b6e409c5d20","slug":"chandan-singh-was-rewarded-rs-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन सिंह पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार किया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदन सिंह पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार किया गया
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के कुख्यालय डॉन चंदन सिंह पर इनाम की रकम बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। इससे पहले उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपया इनाम घोषित किया गया था। आगरा और बरेली के एसटीएफ को भी चंदन सिंह की गिरफ्तारी में लगाया गया है। चंदन सिंह 31 मई को आगरा मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया था।
मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले चंदन सिंह पर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, रंगदारी और हत्या की कोशिश के पूर्वांचल के जिलों में 37 मामले दर्ज हैं। उसे जेल में रहते हुए गैंग चलाने की महारथ हासिल है। 24 फरवरी 2016 को उसे प्रशासनिक आधार पर लखनऊ जेल से बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले चंदन सिंह को बलिया, बाराबंकी, गोरखपुर, आजमगढ़ जेलों में भी रखा जा चुका है।
कुख्यात चंदन सिंह को 30 मई को इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। उसकी अभिरक्षा में एसआई सतेंद्र, सिपाही रामपाल और सुरेंद्र को भेजा गया था। 31 मई को चंदन सिंह यहां से फरार हो गया। फरार होने के बाद उस पर आगरा पुलिस ने इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है। इससे पहले उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। चंदन सिंह लगातार जगह बदल रहा है। उसकी लोकेशन नेपाल में मिल रही है, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा।