{"_id":"59afe3a8227d51fe2e8b4586","slug":"chain-pulling-on-kasganj-bareilly-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन पुलिंग कर बीच पुल पर रोकी ट्रेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन पुलिंग कर बीच पुल पर रोकी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Wed, 06 Sep 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
कासगंज से बरेली सिटी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में किसी ने कछला में बीच पुल पर चेन पुलिंग कर दी। पुल पर चेन पुलिंग होने से चालक को ट्रेन की बोगियों के ऊपर चढ़कर चेन पुलिंग की बोगी तक पहुंचना पड़ा। इसके बाद ट्रेन चली। इसके चलते कासगंज की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को भी वितरोई स्टेशन पर रोकना पड़ गया। मामला मंगलवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे का है। कासगंज से बरेली सिटी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55357 अपने निर्धारित वक्त पर कछला पुल के कासगंज वाले छोर पर पहुंची। ट्रेन बीच पुल पर पहुंची, उसी दौरान किसी ने बोगी में चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन के अचानक रूकते ही चालक योगेश कुमार ने गार्ड से बात की। चूंकि पुल पर पैदल गुजरने के लिए जगह नहीं है, सो चालक ट्रेन बोगियों पर चढ़कर चेन पुलिंग वाली बोगी तक पहुंचा। इसमें चालक को करीब आधे घंटे का समय लग गया।
उधर, चेन पुलिंग की वजह से बीच पुल पर ट्रेन खड़ी होने से इज्जतनगर कंट्रोल रूम से कासगंज को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को वितरोई स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके चलते करीब आधा घंटे तक दोनों ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।