{"_id":"59a40d514f1c1bd8748b45b7","slug":"burgalary-at-mandi-samiti-official-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति कर्मी के घर लाखों का डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी समिति कर्मी के घर लाखों का डाका
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Mon, 28 Aug 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
Burgalary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में पिछले कई दिनों से सक्रिय कच्छा-बनियानधारी गिरोह ने रविवार रात कृषि उत्पादन मंडी समिति के कर्मचारी सुग्रीव सिंह के घर को निशाने पर लिया। छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने कमरे में सो रहे गृहस्वामी के बेटों को दबोच लिया। उन्हें तमंचे की बट और डंडे मारकर लहूलुहान कर दिया गया। महिलाओं के जेवरात उतरवाने के बाद बदमाशों ने अलमारी से नकदी और माल समेट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।
घटना देर रात करीब दो बजे अहीरटोला की नई बस्ती निवासी सुग्रीव सिंह के घर की है। सुग्रीव रात नौ बजे छत पर जाकर सो गया। छत पर ही उसकी पत्नी पानवती और ससुराल से दो दिन पहले पहुंची बहनें सावित्री और यज्ञवती भी जाकर सो गईं। देर रात दीवार के जरिए छत पर चढ़े बदमाश जीने का दरवाजा खोलकर घर में घुस गए। सबसे पहले बदमाशों ने गृहस्वामी के बेटे कुलदीप, भाई मनोज और दुर्वेश को बंधक बनाया और बेरहमी से उनकी पिटाई की। बदमाशों ने कुलदीप की पत्नी शिवांगी और मनोज की पत्नी तनु के गले से सोने की चेन, झुमकी और पायजेब उतरवा लीं।
बदमाशों का तांडव यहीं नहीं थमा। कच्छा-बनियान पहने बदमाशों ने कुलदीप के सिर को कुचलने की धमकी देकर मुख्य दरवाजे और अलमारी की चाबी हासिल कर ली। अलमारी में रखे 80 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात कब्जे में ले लिए। आहट पर जागे गृहस्वामी और उसकी पत्नी ने छत पर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर होने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग गए। सुग्रीव ने बताया कि बदमाश नकदी समेत करीब तीन लाख का माल समेट ले गए। सूचना के बाद करीब साढे़ तीन बजे पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आसपास इलाके में कांबिंग भी की। घायलों को अस्पताल लाकर इलाज कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।