फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Buffalo was a robbery by thieves And murder incident

भैंस चोरों ने की थीं डकैती और हत्या की वारदात

Sun, 28 Jun 2015 08:50 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 28 Jun 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
Buffalo was a robbery by thieves And murder incident

बिसौली कोतवाली क्षेत्र में डकैती हत्या की वारदातों को अंजाम भैंस चोरों ने दिया था। ऐसा पुलिस का दावा है। चार बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीन डकैती, दो हत्याओं की वारदातों का वर्क आउट करने का दावा किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से नगदी और लूट का माल भी बरामद हुआ है। एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने बताया कि बदमाश सात थे। तीन की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार बदमाशों का अपराधिक इतिहास है।

विज्ञापन

बिसौली में हाईवे किनारे 19 जून की रात बदमाशों किराना व्यापारी कुलदीप यादव की हत्या कर लाखों का माल लूट लिया था। 20 जून को बदमाशों ने करलावाला गांव में डाका डाला। यहां गल्ला व्यापारी ततीर खां की हत्या कर लाखों रुपये का माल लूट लिया। इसी रात सेटाखेड़ा गांव में वीरपाल के घर में बदमाशों ने डकैती डाली। वीरपाल को गंभीर घायल कर नौ हजार रुपये लूट लिए। यहां से बदमाश एक साइकिल भी लूट कर ले गए। जाते वक्त बदमाशों ने गांव के बाहर मंदिर पर पुजारी किशोरदास से मोबाइल समेत काफी सामान लूट लिया।
विज्ञापन

घटना का वर्कआउट करने में एसओजी को लगाया गया था। एसओजी प्रभारी संदीप तोमर, कांस्टेबल सौरभ शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, निरेश कुमार, मनोज कुमार एसओ फैजगंज बेहटा नरेंद्र सिंह यादव के साथ बदमाशों की तलाश में जुटे थे। शनिवार रात पुलिस ने परसा खेड़ा रेलवे क्रासिंग के पास से राजवीर, रामकुमार निवासी मुबाकरपुर, मेघ सिंह, हरीओम निवासी शेखूपुर थाना बिसौली को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में इनके पास लूटा गया माल मिला। इनके तीन साथी दुर्गेश उर्फ नबिया, प्रेमपाल, बलू भाग गए। एपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने बताया कि यह बदमाश भैंस चोर हैं। दोनों की घटनाओं में यह भैंस चोरी करने गए थे। जाग होने पर बदमाशों ने कुलदीप और ततीर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के मोबाइल ने खोल दीं वारदात
बदायूं। गिरफ्तार बदमाशों ने 19 जून की रात दो मोबाइल भी लूटे थे। इन मोबाइल के सिम निकाल कर बदमाशों ने अपने सिम डाल लिए थे। मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए थे। पुलिस को चकमा देने के लिए बदमाश वारदातों को अंजाम मोबाइल स्विच ऑफ करके देते थे। रात भर मोबाइल स्विच ऑफ रखने के बाद यह सुबह चालू करते थे। सर्विलांस के जरिए एसओजी को इनकी लोकेशन मिली। इसके आधार पर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed