{"_id":"8a741fddc5c3f5dc3a5430980baff337","slug":"bsa-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही
बदायूं।
Updated Fri, 26 Dec 2014 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से शौचालय में शराब की बोतलें रखने वाले का पता लगाया जाएगा। इसके साथ ही मामले की गोपनीय जांच शुरू हो गई है। स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।
काबिलेगौर हो कि 24 दिसंबर को बेसिक दफ्तर के शौचालय में शराब की बोतलें रखी हुई पाईं गईं थीं। यह देखकर वहां से गुजरने वाले लोगों ने तरह-तरह के सवाल भी उठाने शुरू कर दिए। यह कहां से आईं, किसने रखीं इस पर भी चर्चा होने लगी। लेकिन इस कृत्य का असल जिम्मेदार हत्थे नहीं लग सका। चूंकि 25 दिसंबर को बीएसए दफ्तर का अवकाश था। लिहाजा शुक्रवार को इस कृत्य पर एक्शन लेते हुए अंदरूनी जांच शुरू कर दी गई। प्रभारी बीएसए सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि दफ्तर में बोतलें कहां से आईं, कौन लाया आदि की जांच की जा रही है। इस संबंध में सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जाएगी। पता लगाने की कोशिश की जाएगी आखिर किसने यह किया। बताया कि इसके अलावा स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही इसकी जानकारी करने के भी आदेश दिए गए हैं।