फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bisuli near the police station Robbery , murder of businessman

बिसौली में कोतवाली के पास डकैती, व्यापारी की हत्या

Fri, 19 Jun 2015 08:19 PM IST
Bisuli
Bisuli Updated Fri, 19 Jun 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
Bisuli near the police station Robbery , murder of businessman

हाईवे किनारे एक घर पर धावा बोलकर बदमाशों ने गुरुवार की रात युवा किराना व्यापारी कुलदीप यादव की हत्या कर दी। बदमाश आठ से दस की संख्या में थे। इनमें चार बदमाश कच्छा-बनियान पहने हुए थे। व्यापारी की हत्या कर बदमाश 50 हजार रुपये की नगदी, जेवर समेत चार लाख रुपये का माल लूट ले गए। दुस्साहसिक वारदात कोतवाली से दो सौ कदम की दूरी पर हुई। एसएसपी सौमित्र यादव, एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। बरेली, मुरादाबाद से पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर पड़ताल कर क्लू खंगालने की कोशिश की। 

विज्ञापन

हाईवे कोतवाली से कुछ दूर पर ही अभिमन्यु यादव का घर है। घर में ही उनका पुत्र कुलदीप यादव (30) किराना की दुकान चलाता है। गुरुवार रात डेढ़ बजे 8-10 बदमाश चैनल का ताला तोड़कर उनके घर में घुस गए। आहट होने पर कुलदीप और उनकी पत्नी शकुंतला जाग गए। बदमाशों ने खुद को पुलिस बताया और खामोश रहने की हिदायत दी। शकुंतला समझ गई। उसने शोर मचा दिया। चार बदमाशों ने कुलदीप पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने पूरा घर खंगाला। 50 हजार रुपये नगदी और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब चार लाख का माल लूट लिया।
विज्ञापन

कुलदीप के पिता अभिमन्यु, मां सर्वेश और बहन माया छत पर सो रहे थे। यह लोग भी जाग गए। पिता और मां पड़ोसी की छत के रास्ते घर से निकल कर कोतवाली पहुंचे। तब तक बदमाश भाग चुके थे। सीओ राजवीर सिंह, प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी, एसपी देहात ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम कई सैंपल अपने साथ ले गई है। मृतक के पिता ने हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली के पास हाईवे पर हुई घटना से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed