{"_id":"57a89daa4f1c1b2b12ee442d","slug":"bilsi-poison-the-youth-accused-of-killing-oneself","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी के युवक की जहर खिलाकर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्सी के युवक की जहर खिलाकर हत्या का आरोप
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
हत्या का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहवास हालत में आंवला बस स्टैंड पर पड़ा मिला था
भोलाशंकर ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा
बिल्सी थाने के गांव दुधौनी निवासी भोला शंकर नाम का युवक बिसौली में आंवला बस स्टैंड के पास बदहवास हालत में पड़ा मिला। बाद में उसने इलाज के दौरान बिसौली सीएचसी पर दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने दो लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बिल्सी थाने के गांव दुधौनी निवासी भोला शंकर (32) पुत्र कुंवरसेन दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। रविवार को भोला शंकर अपने घर से बिसौली जाने की कहकर निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। सोमवार सुबह करीब चार बजे उसने अपने घर पर फोन करके बताया कि उसे कुछ लोगों ने जबरिया विषाक्त पदार्थ खिला दिया है। वह बिसौली में आंवला बस स्टैंड के पास पड़ा है। खबर मिलने पर परिवार वाले पहुंच गए।
भोलाशंकर को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बिसौली कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
-----
तहरीर मिल गई है। उसमें दो लोगों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। अभी स्थिति साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-जमीरुल हसन, इंस्पेक्टर थाना बिसौली
-----
चचेरे भाइयों पर आरोप
बिसौली। भोलाशंकर के परिवार वालों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। भूरे और अमरपाल भोला शंकर के चचेरे भाई हैं। मृतक की पत्नी का कहना है कि भूरे और अमरपाल से ही उसके पति का विवाद चलता था। वह यह भी दावा कर रही है कि सुबह चार बजे भोलाशंकर ने फोन करके बताया था कि भूरे और अमरपाल ने ही उसको जबरिया विषाक्त पदार्थ खिलाया है।