फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider injured by collision of tempo, critical condition

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल, हालत गंभीर

Thu, 15 Jun 2017 11:26 PM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured by collision of tempo, critical condition
road accident
बरेली-मथुरा हाईवे पर फूलपुर के पास हादसा      
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार टेंपो ने कछला चौकी पर तैनात बाइक सवार सिपाही जयपाल सिंह को रौंद दिया। टक्कर से सिपाही के पैर में फ्रैक्चर भी हो गया। गंभीर हालत में घायल सिपाही को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।      

हादसा गांव फूलपुर के पास बृहस्पतिवार दिन में हुआ। कछला चौकी पर तैनात सिपाही जयपाल सिंह (47) बाइक से वारंटी की तलाश में निकले। उसी दौरान पीछे से टेंपो ने बाइक को रौंद दिया। सिपाही को मौके पर पड़ा छोड़ चालक टेंपो लेकर भाग गया। किसी राहगीर ने सिपाही को देख पुलिस को सूचना दी। कोतवाली और कछला चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। सिपाही के सिर और पैर भी लहूलुहान हो गए। उन्होंने घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भनक लगते ही घायल सिपाही के घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सिपाही को निजी चिकित्सकों को भी दिखाया। चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि जयपाल सिंह के पैर में दो स्थानों पर फ्रेक्चर निकला है। गंभीर हालत में घरवालों ने शाम को उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। निजी चिकित्सक की माने तो अलीगढ़ में सिपाही का ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed