फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike rider drugged into the band of colonists

कांवड़ियों के जत्थे में घुसे बाइक सवार खुराफाती

Mon, 24 Jul 2017 11:27 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 24 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike rider drugged into the band of colonists
कांवड़ डेमो
पुलिस ने रोका तो बोला हमला, तीनों युवक हिरासत में
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने दिखाई चौकसी 

शहर के नवादा में कांवड़ियों के जत्थे में तीन युवकों ने जबरन बाइक से घुसने का प्रयास किया। मौके पर तैनात सिपाहियों ने उन्हें रोका तो एक पर उन्होंने जानलेवा हमला बोल दिया गया। इस पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्थिति संभाली। तीनों युवकों को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई  है।       
कांवड़ियों के कई जत्थे रविवार देर रात नवादा चौराहा के पास खड़े हुए थे। सुरक्षा के लिहाज से एसएसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी वीरेंद्र यादव भी मौके पर मौजूद थे। इस बीच रात में अचानक जब बाइक सवार कुछ युवक हुड़दंग काटते हुए रोड से निकले तो अधिकारियों को अंदाजा हो गया था कि यह माहौल बिगाड़ने की साजिश है इसीलिए उन्होंने पुलिस कर्मियों को अलर्ट कर दिया। पुलिस जत्थों की ओर जाने वाली बाइक  को रोकने का बंदोबस्त कर ही रही थी तभी अचानक तेजी से बाइक लेकर तीनों युवक जत्थे में घुस गए। 
विज्ञापन

सिपाही उन्हें पकड़ने पहुंचा लेकिन वे काबू में नहीं आ सके। उन्होंने सिपाही पर ही हमला बोल दिया। इस बीच एसपी सिटी और सीओ सिटी एसओ सिविल लाइंस राजीव कुमार शर्मा के साथ मौके पर पहुंच गए और हालात पर काबू कर लिया और जत्थे को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना कर दिया। पकड़े गए तीनों युवकों टीटू, अनस, आस मोहम्मद के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कांवड़ियों के जत्थे में जाने से बाइक सवार युवकों को सिपाही ने रोका था। तीनों युवक जत्थे में पहुंचकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। हिरासत में लेने के बाद तीनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। - कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed