फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bike and mobile loot from passersby

राहगीर से बाइक और मोबाइल लूटा

Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike and mobile loot from passersby
पुलिस के सामने लूट
कछला से गांव लौट रहे सहसवान के गांव ढकनगला निवासी व्यक्ति ने अज्ञात बदमाशों पर बाइक, सेलफोन और पांच सौ रुपये लूट ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।       
विज्ञापन

ढकनगला निवासी रोहताश मंगलवार रात करीब 11 बजे कछला पुलिस चौकी पर पहुंचा। उसकी माने तो घर लौटते वक्त कोतवाली क्षेत्र में गांव खेड़ा के पास तीन बदमाशों ने रोक लिया। उनमें से एक ने रोहताश को डंडा मारकर सेलफोन, बाइक और पांच सौ रुपये लूट लिए। सिम रोहताश को ही थमा दी गई। किसी तरह वह ढकनगला पहुंचा। रोहताश की सूचना के बाद चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास इलाके में खोजबीन भी की लेकिन सुराग नहीं लग पाया। चौकी इंचार्ज का कहना है कि रोहताश उस वक्त नशे की हालत में था। बाइक रोहताश के फकीराबाद निवासी बहनोई की बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed