फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bawal on Bareilly-Mathura Highway in Ujani

उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे पर बवाल

Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   उझानी (बदायूं)।    
अमर उजाला ब्यूरो   उझानी (बदायूं)।     Updated Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bawal on Bareilly-Mathura Highway in Ujani
बवाल - फोटो : अमर उजाला
-कांवड़ियों और दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट, तोड़फोड़ 
विज्ञापन

-करीब एक घंटे हाईवे रखा जाम, भाजपा नेता समेत कई घायल        
-सीओ समेत पुलिस फोर्स ने दो घंटे में हालात पर पाया काबू   

  
मंडी समिति मोड़ के पास उझानी बाईपास पर बुधवार रात कांवड़ियों और दुकानदारों के बीच जमकर बवाल हुआ। 10 रुपये को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें भाजपा नेता चंद्रपाल कश्यप समेत पांच दुकानदार और छह कांवड़िये घायल हो गए। गुस्साए कांवड़ियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ भी की। दो दुकानदारों की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गईं। इस दौरान बरेली-मथुरा हाईवे करीब एक घंटे जाम रहा। मौके पर पहुंचे सीओ और थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझाकर बमुश्किल शांत किया। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
  बवाल की शुरुआत बुधवार रात करीब दो बजे हुई। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव असदपुर के कांवड़िये भोले के शृंगार का सामान खरीदने पहुंचे। यहां नझियाई मोहल्ले के संजीव की दुकान से उन्होंने सामान खरीदा। इस दौरान 10 रुपये को लेकर कांवड़िये सुमित और दुकानदार संजीव के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि संजीव ने सुमित के थप्पड़ मार दिया। इसी बात पर दुुकानदारों और कांवड़ियों के बीच मारपीट ने उग्र रूप ले लिया। कावड़ियों ने दुकानदारों से ही हाकियां और डंडे छीन उनकी पिटाई की। पिटाई से दुकानदारों में भाजपा नेता चंद्रपाल कश्यप, उनका बेटा संजीव, बबलू, गंगाप्रसाद, कांवड़ियों में सुमित, बदन सिंह, अमित कुमार, राजू, आर्येंद्र, नन्हे, प्रदीप घायल हो गए।             
विज्ञापन

तोड़फोड़ के दौरान बुटला निवासी पप्पू, श्यामसुंदर, गौरव, विवेक कश्यप, सत्यपाल, विनोद, रूपचंद्र और नीरज गुप्ता की दुकानों में रखा हजारों रुपये के सामान को क्षति पहुंची। विनोद और नीरज की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। गुस्साए कांवड़ियों ने अपने वाहन खड़े करके बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान असदपुर के कांवड़ियों को शिवभक्तों की कई और टोलियों का भी समर्थन मिला। सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया और प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल ने हालात पर काबू पाने के लिए आसपास थानों से फोर्स बुला लिया। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार भी कराया। दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जाम तो खुलवा दिया लेकिन तड़के चार बजे तक सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहे। इधर, सीओ ने बताया-दोनों में से किसी भी पक्ष ने कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed