फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bavaria gang Activism has flown sleep

बावरिया गिरोह की सक्रियता ने नींद उड़ाई

Sun, 21 Jun 2015 08:23 PM IST
Bisuli
Bisuli Updated Sun, 21 Jun 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन

कभी इलियास और हरिगिरि की शरणस्थली रही अरिल नदी की कटरी में अब बावरिया गिरोह की सक्रियता ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। विकास की राह पर चल पड़े कटरी मे स्थित दर्जन भर गांवों में दहशत है।  

विज्ञापन

अगर अरिल नदी कटरी के इतिहास के काले पन्नों को देखा जाय तो नामीगिरामी इलियास और हरिगिरि गिरोह की सक्रियता ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। पिछले पांच साल पहले पुलिस ने इलियास का एनकाउंटर कर दिया था। इसके बाद कटरी के बेताज बादशाह रहे हरिगिरि को भी पुलिस ने मार गिराया था। कुछ दिनों तक गदम्मा और गुड़िया गिरोह सक्रिय रहा, लेकिन पिछले दो सालों से पूरी कटरी में अमन-चैन की बयार चल पड़ी थी। हां, कुछ दिनों पहले गांव संग्रामपुर के पास एक चंदौसी के सर्राफ से हुई लूट ने जरूर पुलिस को सोचने पर मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन

जैसे ही अरिल नदी से बदमाशों का सफाया हुआ, वैसे ही यहां स्थित गांव में भी विकास की हवा बह चली थी। चाहे गांव कलरावारा रहा हो या सेटाखेड़ा, गांव के युवाओं ने अपनी थोड़ी सी पूंजी लगाकर अपना भविष्य संवारना शुरू कर दिया था। गांव संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर, पपगांव, दबतोरा के युवाओं ने मुंबई की राह पकड़ ली। वहां की कमाई भी गांव में लगने लगी। गांव में बड़ी-बड़ी बिल्डिंग संपन्नता की कहानी कह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बावरिया गिरोह द्वारा गांवों में घटनाओं को अंजाम देने से क्षेत्रवासियों में दहशत है। हर कोई भविष्य को लेकर चिंतित हैं। दहशत का हाल ये है कि रविवार को खेतों में भी कोई दिखाई नहीं दिया। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते गिरोह पर शिकंजा नहीं कसा गया तो रहना मुहाल हो जाएगा।


डीअीईजी ने खुलासे के दिए आदेश
डीआईजी आरकेएस राठौर ने कुलदीप हत्याकांड के खुलासा करने का पुलिस को आदेश दिया। मृतक घर पहुंचे राठौर ने परिवार वालों ने बात की और हत्यारों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन भी दिया। इधर, पुलिस का मानना है कि इस गांव और नगर में हुई व्यापारी की हत्या में एक ही गिरोह का हाथ है। दोनों घटनाओं में बदमाश नेकर-बनियान पहने हुए थे। हत्या करने का स्टाइल भी एक सा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed