{"_id":"cbd3c28214413056e9dd7ee8233303c5","slug":"bank-manager-reconstructed-house-four-lakh-recycled-materials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर का घर खंगाला, चार लाख का माल साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर का घर खंगाला, चार लाख का माल साफ
बिसौली
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की तहसील कॉलोनी में रहने वाले भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक के घर से चोरों ने करीब चार लाख रुपये का माल साफ कर दिया। मंगलवार रात जब वह रिश्तेदारी से वापस लौटे तो घटना के बारे में पता लगा। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
तहसील कॉलोनी निवासी आरसी शर्मा एसबीआई की इस्लामनगर शाखा में प्रबंधक हैं। वह परिवार समेत रिश्तेदारी में गए हुए थे। मंगलवार दिन में मौका पाकर छत के रास्ते चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने सेफ में रखी तीन लाख रुपये नगदी और जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का माल साफ कर दिया। देर रात आरसी शर्मा घर लौटे तो उनको चोरी के बारे में पता लगा। खबर पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है।