{"_id":"1f55369012201043d0f5f0812bb9528a","slug":"bandi-rakshak-kidnap-infront-of-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल के बंदी रक्षक का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जेल के बंदी रक्षक का अपहरण
बदायूं।
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल के बंदी रक्षक का सिविल लाइंस थाने के जेल तिराहे के पास से अपहरण हो गया। मारुति वैन सवार तीन बदमाश उसे उठा ले गए। इसके बाद से बंदी रक्षक का मोबाइल स्विच ऑफ है। परिवार वाले अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं। गुरुवार को परिवार वालों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अपहरण की बात को खारिज कर इसे विभागीय खींचतान का मामला बता रही है। बंदी रक्षक के परिवार वाले जेल प्रशासन पर भी आरोप लगा रहे हैं। इधर लापता बंदी रक्षक के खिलाफ जेल प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है।
एटा के मोहल्ला 182 कटरा निवासी सौरभ पुंडीर (30) जिला जेल में बंदी रक्षक हैं। मंगलवार को यह डीआईजी जेल से अवकाश की अनुमति लेने बरेली गए थे। दोपहर 12.30 बजे सौरभ के पिता भुवनेश्वर सिंह पुंडीर ने इनको बरेली के चौकी चौराहे से बदायूं आने के लिए रोडवेज बस में बैठाया था। इसके बाद सौरभ घर नहीं पहुंचे। परिवार वालों ने इनकी तलाश शुरू की। परिवार वालों का कहना है कि बुधवार को इनके लैंड लाइन पर सौरभ का फोन आया। सौरभ ने बताया कि मारुति वैन सवार तीन बदमाशों ने उनको अगवा कर लिया है। सौरभ यह नहीं बता सके कि वह कहां हैं। परिवार वालों का कहना है कि इसके बाद शाम को फिर से सौरभ का फोन आया कि वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर है। अगवा करने वालों ने उनका पर्स, मोबाइल और बाकी सामान छीन लिया है। इसके बाद से सौरभ का कोई सुराग नहीं है। बंदी रक्षक के पिता ने बताया कि वह घर पर एक पर्ची छोड़ गया था। इसमें लिखा है कि मेरी मौत के लिए जेलर अरविंद पांडेय जिम्मेदार होंगे। सौरभ के पिता भुवनेश्वर सिंह पुंडीर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।
इस तरह की घटना गंभीर है। अगर परिवार वाले तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। जेल प्रशासन की ओर से भी अब तक कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। - लल्लन सिंह, एसपी सिटी