फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   attack

छात्रा पर तेजाब फेंक युवक ने दे दी जान

Tue, 14 Jul 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 14 Jul 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
attack
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती उझानी के एक महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बकौल, युवती सोमवार को वह मार्कशीट लेने कॉलेज आई थी। दोपहर तीन बजे के करीब वह पुराने बस स्टैंड के पास शेखूपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी सामने से पैदल आए रजनेश नाम के युवक ने उस पर तेजाब फेंक दिया और भाग गया। युवक उझानी के अहीरटोला में रहता है। लड़की के भाई ने रजनेश पुत्र रमेश फौजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो लड़की खुद रजनेश के घर गई थी। वहां किसी बात को लेकर दोनों में तकरार हुई। इस पर लड़के ने उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से जले कपड़े घर से बरामद हुए हैं। लड़के के घरवाले दूसरे कपड़े पहनाकर उसे पास के एक डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर को बताया गया कि लड़की दीवार गिरने से घायल हुई है। डॉक्टर देखते ही समझ गया कि ये एसिड अटैक का मामला है। उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आने से पहले लड़के के घरवाले भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस लड़के की तलाश में घर गई तो वहां कुछ कमरों में ताले पड़े थे। गेट खुला हुआ था। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो एक कमरे में फर्श पर तेजाब पड़ा था। लेडीज कपड़े जले पड़े थे और एक सल्फाज की डिब्बी खाली पड़ी थी। कमरे में सल्फास की गंध भी आ रही थी। पुलिस का मानना है कि युवती पर यहीं तेजाब फेंका गया। बाद में युवक सल्फास खाकर यहां से निकल गया। उसका शव शाम साढ़े सात बजे पंजरपुर रोड पर रामधारा स्कूल के पास खेत में मिला। एसएसपी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। उनका कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जांच की जा रही है। लड़की का रजनेश के घर आना-जाना था। रजनेश विवाहित था और एक पैथालॉजी पर काम करता था। उसकी एक पत्नी मर गई थी, दूसरी से तलाक का मुकदमा चल रहा है। लड़की गांवों में कथा भी कहती थी। उसके साथ तबले पर संगत थाना मुजरिया के गांव वसावनपुर का आशाराम करता था। पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed