{"_id":"591464724f1c1bba4885144f","slug":"ats-raises-initial-information-in-case-of-explosion","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोट मामले में एटीएस ने प्रारंभिक जानकारी जुटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विस्फोट मामले में एटीएस ने प्रारंभिक जानकारी जुटाई
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Fri, 12 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्फोट मामले में एटीएस ने प्रारंभिक जानकारी जुटाई
-उसहैत में आतिशबाज की दुकान में हुआ था विस्फोट
उसहैत में आतिशबाज वीर सहायक की दुकान में हुए विस्फोट मामले में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने भी प्रारंभिक जानकारी जुटाई है। पिछले सप्ताह हुए इस विस्फोट में एक मौत हुई थी और लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया था। एटीएस जांच कर रही है कि आतिशबाज किस तरह का विस्फोटक इस्तेमाल किया जाता था।
पिछले सप्ताह उसहैत में आतिशबाज वीर सहायक की दुकान में उस वक्त विस्फोट हो गया था जब वीर सहायक का बेटा शिवम और वार्ड नंबर दो के रंगीले का बेटा अवनीश अनार में बारूद भर रहे थे। इसमें अवनीश की मौत हो गई थी। एटीएस के सूत्रों की मानें तो इस बात की जांच की जा रही है कि आतिशबाज किस तरह के बारूद का इस्तेमाल कर रहे हैं। कहीं यह बारूद ऐसा तो नहीं जो किसी बड़े विस्फोट की वजह बने। एटीएस ने घटना स्थल की फोटोग्राफी कराने के साथ आतिशबाज वीर सहायक के बारे में पूरी जानकारी जुटाई है। संभव है कि कुछ सैंपल भी लिए जाएं। एटीएस हर पहलू से जांच कर रही है। इस मामले में आगे भी कार्रवाई की जानी है।