फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   atleaset 20 Kanwariyas injured during road accidents

सड़क हादसों में 20 कांवड़िये घायल

Mon, 24 Jul 2017 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 24 Jul 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
atleaset 20 Kanwariyas injured during road accidents
कांवड़िये
कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ रविवार रात चार स्थानों पर हादसे की वजह बन गई। टेंपो पलटने के साथ ही बाइक भी फिसलीं। तीन बाइक सवारों को मैजिक ने चपेट में ले लिया। हादसों में घायल 20 कांवड़ियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। घायलों में बरेली और बदायूं के चार कांवड़ियों को गंभीर हालत में देर रात ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बरेली-मथुरा हाईवे पर हादसों की शुरुआत रविवार रात में करीब 11 बजे हुई। करुआपुल के पास कांवड़ियों को ले जा रहा तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। टेंपो सवार बरेली में सुभाषनगर निवासी आकाश पुत्र अक्षय, विक्की, शिवम पुत्र रामनाथ, विपुल पुत्र संजय, सागर पुत्र मुकेश घायल हो गए। कांवड़ियों की टोली में शामिल बदायूं निवासी मोहित की 22 वर्षीय पत्नी प्रीति को बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। बरेली में जिमरी गांव के 35 वर्षीय कैलाश पुत्र चेतराम, तेज बहादुर (25) पुत्र रमेश, श्यामलाल (24) पुत्र बाबूलाल, बौरापुर निवासी उदयवीर (30) पुत्र धनपाल और उसी के गांव के 18 वर्षीय लालाराम पुत्र रामेश्वरा को घायलावस्था में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। इसके अलावा बाइक सवार घायलों में बदायूं में सम्राटनगर निवासी 25 वर्षीय राहुल, जालंधरी सराय का 27 वर्षीय सतीश पुत्र हरीशंकर, लोचीनगला मोहल्ला निवासी राहुल (20) पुत्र रामपाल और बजीरगंज निवासी रामकिशन (25) सामने से आ रहीं दूसरी बाइकों की टक्कर से घायल हो गए। बरेली में देवचरा निवासी नन्हेलाल का 19 वर्षीय बेटा रवि और दातागंज निवासी मुनेश (30) पुत्र धर्मसिंह भी सड़क हादसे में घायल हुए। चिकित्साधीक्षक डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि घायलों में बरेली के तीन और बदायूं के एक कांवड़िये की हालत गंभीर है। चारों को रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । बता दें कि रविवार रात में कांवड़ियों की भीड़ ज्यादा थी। तेज रफ्तार बाइक और मैजिक की वजह से हादसों की संख्या बढ़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed