फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   atacker

बेखौफ हमलावर! पुलिस का नहीं रहा डर

Wed, 10 Dec 2014 12:35 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Wed, 10 Dec 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
atacker
भैंसोरा की प्रधान रामबेटी के पति शिशुभान की हत्या और उसके बेटे को मरा समझ सड़क पर छोड़ गए हमलावरों को पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। गांव से अर्थी उठी तो हमलावर फिर से गांव जा धमके। उन्हें घूमता देख ग्रामीण भी सकते में पड़ गए। बात पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्णपाल यादव उर्फ गुरु के संज्ञान में पहुंची तो उन्होंने कोतवाल से बात कर मौके पर पुलिस फोर्स भिजवाया।
विज्ञापन

हमलावरों के फिर से भैंसोरा पहुंचने की बात ब्लॉक प्रमुख गुरु को मृतक के भाई विजेंद्र यादव के जरिए पता लगी। विजेंद्र प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। विजेंद्र को गांव के किसी व्यक्ति ने फोन कर हमलावरों के पहुंचने की जानकारी दी थी। कोतवाल ने कछला चौकी इंचार्ज को कॉल कर फोर्स के साथ मौके पर भेजा लेकिन तब तक हमलावर निकल चुके थे। पुलिस फोर्स शव उठ जाने के बाद भी गांव में रहता तो हमलावरों को पकड़ा भी जा सकता था।
विज्ञापन

इधर, ग्रामीणों की मानें तो विगत महीनों एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया तो शिशुभान ने पीड़िता की मदद की थी। दबंग प्रवृति के ये लोग जब भी किसी ग्रामीण को परेशान करते तब शिशुभान ही उनकी मदद को आगे आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के मुखिया की हत्या के साथ हमले में सबसे बेटे की गंभीर हालत की वजह से घरवाले सदमे में हैं। प्रधान रामबेटी भी बदहवास नजर आईं।
शिशुभान की मौत हालांकि मौके पर ही हो गई थी लेकिन परिवार की महिलाओं को यह बात दोपहर में बताई गई। भनक लगते ही प्रधान रामबेटी परिवार की महिलाओं के साथ रोती-बिलखती अस्पताल में पहुंच गईं। लाश देखते ही गश खाकर गिर पड़ीं। उन्हें बमुश्किल संभाला गया। पुत्रवधू का भी रो-रोक बुरा हाल हो गया है।

सदमे में दिखे घरवालों में मृतक के बेटे विनय उर्फ डब्लू और भाई विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका कसूर महज इतना रहा कि भैंसोरा के ग्रामीणों का उत्पीड़न होने पर चुप नहीं रहे। हमदर्दी की सजा अगर यह होती तो आने वाले दिनों में कोई किसी भी मजलूम के साथ खड़ा नजर नहीं आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed