फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   At death's door Got unknown teenager

मरणासन्न अवस्था में मिला अज्ञात किशोर

Wed, 24 Feb 2016 12:21 AM IST
अलापुर (बदायूं)
अलापुर (बदायूं) Updated Wed, 24 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 हमलावरों ने करीब 14 साल के किशोर को मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेक दिया। पहचान मिटाने को उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया है। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी। आशंका जताई जा रही है कि किशोर के साथ कुकर्म हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह बेहोशी की हालत में है। किशोर के होश में आने के बाद ही घटना के बारे में सही बात पता लग सकेगी।

लोगों ने मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र में बिलहरी-कटिया रोड पर किशोर को मरणासन्न हालत में पड़ा देखा। उसकी सांसें चल रही थीं। इस बारे में खबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। काफी कोशिश के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। किशोर की हालत देखकर प्रतीत हो रहा है कि उसके साथ कुकर्म हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि रात में ही कुकर्म के बाद उसे यहां फेंका गया होगा। चेहरा कुचला जाने की वजह से उसकी पहचान में पुलिस को दिक्कत हो रही है। एसओ एपी सिंह यादव ने बताया कि किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किशोर के होश में आने के बाद ही घटना ही सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed