फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ashram in suspicious circumstances Mahanta's body was found

आश्रम में संदिग्ध हालात में  पड़ा मिला महंत का शव

Fri, 15 Jul 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कछला में बृहस्पतिवार रात का मामला, सोरों से पहुंचे मृतक के घरवाले
घरवालों ने जताई जहर देेकर मार डालने की आशंका

 कछला में गंगाघाट के पश्चिमी छोर पर आश्रम में शुक्रवार तड़के महंत का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव तख्त के नीचे पड़ा था। मृतक के मुंह से झाग निकल रहे थे। संत-महात्माओं की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के निवासी मृतक के धरवालों ने पुलिस को बुला लिया। उन्होंने महंत को जहर देकर मार दिए जाने की भी आशंका व्यक्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
गंगाघाट पर निजी आश्रम में रहने वाले तालेवर सिंह उर्फ चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज (70) कासगंज में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव कर्नलगंज के निवासी थे। सुबह में वह आश्रम से बाहर नहीं निकले तो आसपास आश्रमों के संत-महात्माओं को शक हुआ। उन्होंने आश्रम के अंदर पहुंचकर कमरे में झांका तो चैतन्य ब्रह़्मचारी का शव तख्त के नीचे पड़ा था। शाम को वह उसी तख्त पर सोए थे। मृतक के मुंह से झाग निकल रहे थे। महात्माओं की सूचना के बाद कर्नलगंज से मृतक के घरवालों में अशोक कुमार और छत्रपाल भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने भी शव को देखा। हालात संदिग्ध नजर आने पर घरवालों ने कोताली फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मृतक महंत के बारे में आश्रमों के महात्माओं से भी जानकारी हासिल की। हालांकि उनका किसी से कोई विवाद सामने नहीं आया है लेकिन घरवालों को आशंका है कि उन्हें जहर देकर मार दिया गया है। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि महंत के शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। घरवालों ने अभी तक तहरीर भी नहीं दी है। घरवालों चाहेंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सर्पदंश से युवक की मौत
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहीरवारा निवासी बृजेश के 20 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र के लिए बृहस्पतिवार सुबह में खेत पर सांप ने काट लिया। घरवालों नेे उसका इलाज भी कराया लेकिन हालत मं सुधार नहीं हुआ। पुष्पेंद्र ने शुक्रवार सुबह में दमतोड़ दिया। शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed