फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   arrested

महिला से छेड़छाड़ करने वाला गया जेल

Tue, 28 Jul 2015 08:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Tue, 28 Jul 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एनजीओ में काम करने वाली एक महिला सोमवार को बस से सखानूं से बदायूं जा रही थी। बस में चार लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो उसे मारा और कुछ लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया तो उन्हें धक्का दे दिया। यह पूरी कहानी महिला ने पुलिस को बताई। महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ के आरोप में पास कस्बा सखानू का पप्पू पुत्र मोहम्मद रजा शेख, अकरम पुत्र इकबाल, फैजान पुत्र गुलाम रजा शेख और असलम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई।
 महिला के साथ पप्पू नाम के आरोपी ने छेड़छाड़ और मारपीट की थी, उसे जेल भेज दिया गया है। महिला ने उसकी शिनाख्त की है। अब महिला को कोर्ट में पेश किया गया है। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सीपी सिंह, थानाध्यक्ष, अलापुर

नामजद रिपोर्ट के बाद भी पहचाने से इंकार?  
पूरे मामले में खास यह है कि सोमवार को चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखी गई। लेकिन पुलिस के अनुसार महिला ने सिर्फ एक आरोपी को पुलिस के सामने पहचाना। यह बात उलझाने वाली है। सूत्रों के अनुसार दबाव को चलते मामले को बदला जा सकता है।

दो समुदाय का मामला होने पर पुलिस प्रशासन सतर्क फोटो-28
अलापुर। मामला दो गांव और दो समुदाय का होने पर पुलिस और प्रशासन ने सतर्कता दिखाई। इसी के चलते अफसर तत्काल यहां पहुंचे। एसडीएम और सीओ लगातर पूरी जानकारी ऊपर दे रहे थे। दोनों अधिकारी देर रात तक थाने पर ही डटे रहे। देर शाम एसपी सिटी अनिल यादव भी मय फोर्स आ गए। हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर चारों आरोपी को हिरासत में ले लिया और मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया।  

बस स्टैंड से गायब रहे शोहदे
अलापुर। चलती बस में महिला के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट की घटना के बाद थाना पुलिस ने सखानूं बस स्टैंड़ पर लगे खोखे और अतिक्रमण हटवा दिया। पुलिस का मानना है कि यहीं पर मनचले खड़े होते हैं। वे आने-जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। इस कारण मंगलवार को हमेशा गुलजार रहने वाला बस स्टैंड़ सूना नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed