फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   arrest

दो हजार के इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 24 Mar 2015 11:54 PM IST
Ujani
Ujani Updated Tue, 24 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
arrest

कछला-अमीरगंज रोड पर चार दिन पहले मैजिक सवा महिला-पुरुषों से लूट की कोशिश में नाकाम होने पर की गई फायरिंग के दौरान युवक के घायल होने के मामले में पुलिस दो बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के पास असलाह भी मिले हैं। पकड़े गए बदमाशों में लालता प्रसाद पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं, तो धर्मपाल का भी क्रिमनल रिकार्ड सामने आया है। आजीवन कारावास की सजा के बाद से फरार धर्मपाल पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन

इनामी बदमाश धर्मपाल और उसके साथ लालता प्रसाद की गिरफ्तारी की सफलता पुलिस को सोमवार शाम मिली। कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी दोनों बदमाशों की तलाश में कछला चौकी पुलिस 20 मार्च शाम उसी वक्त से थी जब कछला-अमीरगंज रोड पर मैजिक सवार महिला-पुरुषों पर फायरिंग का मामला सामने आया। लूट में नाकाम बदमाशों की फायरिंग के दौरान मैजिक सवार भैंसोरा निवासी सुखवीर घायल हो गया था। कछला चौकी इंचार्ज मानपाल सिंह और दरोगा अशोक यादव ने धर्मपाल और लालता प्रसाद को बंदी बनाया तो उनके पास क्रमश: देसी रायफल और देसी बंदूक समेत कारतूस मिले। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने मैजिक पर फायरिंग की घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के साथ ननाखेड़ा का ही मानसिंह उर्फ कल्लू भी था, लेकिन वह गिरफ्त में आने से पहले भाग गया। धर्मपाल वर्ष-2013 में ननाखेड़ा के अंसार और कर्रु की हत्या समेत लूट और डकैती की घटनाओं में शामिल था। 2002 में भी उसने अपहरण की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में धर्मपाल को आजीवन कारावास की सजा हुई, लेकिन वह फरार रहा। गिरफ्तारी को दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। लालता प्रसाद पर स्थानीय कोतवाली समेत कासगंज जिले में डकैती और मर्डर समेत 18 केस दर्ज हैं। धर्मपाल और लालता प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरार कल्लू की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सिपाही से मिलता रहा है संरक्षण
उझानी। पकड़े गए इनामी बदमाश धर्मपाल की कोतवाली में तैनात रहे एक सिपाही नजदीकी भी सामने आई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान उसने यह बात उजागर भी कर दी। उस सिपाही से उसे संरक्षण भी मिलता रहा, लेकिन कोतवाल देवराज राठी ने इसकी जानकारी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed