{"_id":"58d40c734f1c1ba06e1a3744","slug":"anti-romeo-squad-for-the-capture-of-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों की धरपकड़ के लिए निकला एंटी रोमियो स्क्वाड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदों की धरपकड़ के लिए निकला एंटी रोमियो स्क्वाड
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
धरपकड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शहर में कई स्थानों पर चलाया गया धरपकड़ अभियान
- संदेह के आधार पर चार लड़कों को हिरासत में लिया
छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को शहर में भी एंटी रोमियो स्क्वायड का एक्शन दिखा। एंटी रोमियो स्क्वायड ने शहर में कई स्थानों पर शोहदों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। इस दौरान शक के आधार पर चार लड़कों को हिरासत में भी लिया गया। पूछताछ के बाद इनको छोड़ दिया गया। कोतवाली क्षेत्र में सबसे ज्यादा कोचिंग सेंटर और कॉलेज हैं। ऐसे में इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह टीम के साथ शोहदों की धरपकड़ में फोर्स के साथ लगे रहे।
योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सूबे की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। स्कूल कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, कोचिंग सेंटर के आसपास छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड गठित किया गया है। गुरुवार को शहर में इंदिरा चौक, टिकटगंज, काली सड़क, बिरुआबाड़ी मंदिर, माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड, पुराना बाजार आदि स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वायड ने शोहदों की धरपकड़ की। इस दौरान वाहन चेकिंग भी की गई। अभियान के दौरान खुद एसपी सिटी अनिल यादव भी रहे।
शहर में एंटी रोमियो स्क्वायड की दो टीमें
बदायूं। शहर में सिविल लाइंस और कोतवाली थानों में एंटी रोमियो स्क्वायड की दो टीमों को लगाया गया है। यह टीमें शहर में उन स्थानों पर नजर रखेंगी, जहां से छात्राओं का ज्यादा आना-जाना रहता है। खासकर ऐसे इलाके जहां कन्या इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज हैं। इसके अलावा उन मोहल्लों में भी निगरानी की जाएगी जहां कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
सभी थानेदारों को जारी किए दिशा निर्देश
बदायूं। एसएसपी महेंद्र यादव ने जिले के सभी 21 थानेदारों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि कन्या इंटर कॉलेज और महाविद्यालयों के आस-पास घूमने वाले शोहदों पर नजर रखी जाए। हालांकि सिविल लाइंस और कोतवाली को छोड़कर अन्य किसी थाने में अभी एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन नहीं किया गया है।