{"_id":"d4a717b9cd5684bfab4d0853ccc6f35a","slug":"announcement-to-the-protest-of-one-perticuler-community-by-religious-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल से एक पक्ष विशेष के विरोध में ऐलान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मस्थल से एक पक्ष विशेष के विरोध में ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 25 Dec 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथराव के बाद वजीरगंज में दूसरे दिन भी तनाव
जुलूस के लिए रूट पहले से निर्धारित था। पुलिस ने दोनों पक्षों को पहले ही थाने में बुलाकर बात कर ली थी। इसके बावजूद जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने जुलूस का रास्ता बदल दिया। इस जुलूस को मोहल्ला बनिया की मौर्या गली में मोड़ दिया गया। मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया, तो जुलूस में शामिल अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इसके बाद से कस्बे में तनाव है।
शुक्रवार को उस वक्त तनाव और बढ़ गया, जब एक धर्मस्थल से लाउडस्पीकर द्वारा एक पक्ष विशेष के विरोध में ऐलान किया गया। कहा गया कि उस पक्ष के किसी भी व्यापारी से खरीदारी नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं डॉक्टरों से इलाज कराने की भी मनाही की गई। इस बारे में पता लगने पर तमाम लोग थाने पहुंचे। यहां विरोध दर्ज कराया। एसओ बंटी सिंह, सुधीर सिंह, पप्पू समेत गई लोगों ने मामले में कार्रवाई के लिए संयुक्त तहरीर दी है।
मीटिंग में तय हुआ था रूट
वजीरगंज। सोमवार को थाने में हुई दोनों पक्षों की मीटिंग में धार्मिक जुलूस का रूट तय किया गया था। दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए थे। इसके बावजूद खुराफाती लोगों ने जुलूस का रूट बदल कर माहौल खराब करने की कोशिश की। इसमें वजीरगंज थाने के एक सिपाही की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। एसओ वजीरगंज, उदयभान सिंह ने बताया कि स्थित सामान्य है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लाउडस्पीकर से ऐलान की शिकायत पर पड़ताल की जा रही है। अगर किसी पक्ष ने कोई ऐलान किया है, तो कार्रवाई की जाएगी।