फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   an unknown deadbody of a girl found

न शिनाख्त हुई, न हो सका पोस्टमार्टम

Mon, 16 Nov 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Mon, 16 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या का मामला
विज्ञापन

 
पुलिस ने 24 घंटे तक लाश सील भी नहीं की

 लाश की दुर्दशा पर जिम्मेदार हुक्मरान कुछ बोलने को भी तैनार नहीं हैं।
वजीरगंज थाने के कस्बे सैदपुर से गांव बगरैन की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर रविवार को युवती की नग्न अवस्था में अज्ञात लाश मिली थी। हालात बयां कर रहे थे कि उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। उसकी हत्या  गला घोंटकर की गई थी। तमाम कोशिशों के बाद भी लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। हर बार की तरह इस बार भी पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे दिन लाश पूरा दिन जिला अस्पताल के रैन बसेरा में पड़ी रही। पुलिस ने इसे सील भी नहीं किया।

पैनल से होगा पोस्टमार्टम
वजीरगंज। युवती के अज्ञात शव के पोस्टमार्टम में देरी पर एसओ वजीरगंज उदभान सिंह यादव ने सफाई देते हुए कहा है कि पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने की वजह से पोस्टमार्टम में देरी हुई है। 24 घंटे तक शव बिना सील हुए अस्पताल के रैन बसेरा में पड़े रहने की बात को उन्होंने नकार दिया। उनका कहना है कि जिला अस्पताल में पैनल के लिए डॉक्टर न होने की वजह से बरेली से डॉक्टर बुलाने पड़े हैं। इस वजह से पोस्टमार्टम में देरी हुई है।
युवती के शव के पोस्टमार्टम के लिए महिला डॉक्टर की डिमांड की गई थी। इस संबंध में जिला महिला अस्पताल की सीएमएस को लिखा गया था। मैं अवकाश पर हूं। पोस्टमार्टम में देरी के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है।-डॉ. शशि कुमार अग्निहोत्री, सीएमएस जिला अस्पतालबदायूं। अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग मुकुट बिहारी की मौत हो गई। हादसा बदायूं-अलीगढ़ रोड पर मुजरिया थाने के गांव रफीनगर के पास हुआ। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के मौके से भागने में कामयाब हो गया। शव की पहचान सोमवार को हो सकी। वजीरगंज थाने के गांव नौली हरनाथपुर निवासी मुकुट बिहारी (65) पुत्र घलेंद्र सिंह दो दिन पहले मुजरिया थाना क्षेत्र में एक मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गए थे। बीती रात वह वहां से घर लौट रहे थे। रास्ते में मुजरिया थाने के गांव रफीनगर के पास किसी अज्ञात वाहन ने मुकुट बिहारी को रौंद दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। मुकुट बिहारी घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनकी तलाश की। सोमवार को उनके शव की शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed