{"_id":"593051e04f1c1bfb6ebdbd46","slug":"against-the-breaking-of-watermelon-the-killer-shot-a-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरबूज तोड़ने का विरोध किया तो किसान की गोली मारकर जान ले ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरबूज तोड़ने का विरोध किया तो किसान की गोली मारकर जान ले ली
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बुधवार रात बिल्सी में हुई वारदात, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
-एसएसपी ने किया मौका मुआयना, आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
तरबूज तोड़ने का विरोध करने पर पालेज की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार रात बिल्सी थाना क्षेत्र में मुजरिया-बिल्सी रोड पर हुई। मृतक के भाई ने तीन लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। खबर मिलने पर एसएसपी चंद्र प्रकाश ने मौका मुआयना कर घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने थाना पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
बिल्सी के मोहल्ला नंबर पांच निवासी 45 वर्षीय नेकपाल पुत्र ओमपाल का बिल्सी-मुजरिया रोड पर खेत है। इसमें पालेज की फसल है। बुधवार रात नेकपाल अपने भाई श्रीपाल सिंह के साथ पालेज की रखवाली कर रहा था। श्रीपाल का कहना है कि क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मकुइया के रहने वाले ओमवीर यादव का साला दातागंज के गांव करीबगंज निवासी जोगेंद्र सिंह पुत्र फकीरी उसके खेत पर पहुंचा। जोगेंद्र सिंह यहां पालेज से तरबूज तोड़ने लगा। इसका उसके भाई नेकपाल ने विरोध किया। उस वक्त तो जोगेंद्र वहां से चला गया। बुधवार रात में करीब 12 बजे जोगेंद्र अपने साथ में मिश्रीपुर मकुइया निवासी विजेंद्र पुत्र जयराम यादव और ढाकन पुत्र महीपाल के साथ फिर से पालेज पर आया। तीनों लोगों ने नेकपाल को पकड़ लिया। जोगेंद्र ने उसके भाई के सिर में गोली मार दी। इससे नेकपाल की मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद तीनों वहां से भाग गए।
श्रीपाल का कहना है कि उसने रात में ही थाना पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बतया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, गुरुवार को एसएसपी चंद्र प्रकाश ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के बाद थाना पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया।