फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After pa Sharmshar town

देहात के बाद अब शहर हुआ शर्मशार

Tue, 14 Apr 2015 08:08 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 14 Apr 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
After pa Sharmshar town

डेढ़ साल की बच्ची से रेप की घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर दिया है। दो महीने में बच्चियों के साथ रेप का यह तीसरा मामला है। 18 फरवरी को कादरचौक के एक गांव में 12 साल की बच्ची से रेप हुआ था। इसके बाद 21 फरवरी को मुजरिया थाने के एक गांव में नौ साल की बच्ची को 35 साल के युवक ने हवस का शिकार बनाया। बच्चियों से रेप के अब तक ज्यादातर मामले देहात क्षेत्र में ही हुए हैं। शहरी इलाके में डेढ़ साल की दलित बच्ची से रेप की यह पहली घटना है।

विज्ञापन

डेढ़ साल की बच्ची से रेप के आरोपी संजीव उर्फ नंदा का घर पास में ही है। अक्सर वह बच्ची को गोद में ले लिया करता था। बच्ची के परिवार वालों को जरा भी शक नहीं था कि नंदा ऐसी घिनौनी हरकत कर सकता है। सोमवार रात करीब साढ़े सात बजेे बच्ची अपने 10 वर्षीय भाई के साथ थी। इसी दौरान नंदा यहां पहुंचा। उसने बच्ची को गोद में ले लिया और बस्ती के पीछे सुनसान इलाके में चला गया। करीब नौ बजे नंदा लौटा। उसने परिवार वालों से कहा कि बच्ची सो गई है। संजीव बच्ची को चारपाई पर लिटाकर चला गया। परिवार वालों ने तब गौर नहीं किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बच्ची की मां ने हालत देखी तो वह समझ गईं। उन्होंने बच्ची के पिता को बताया। पिता कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरा वाकया बताया। डेढ़ साल की बच्ची से रेप की खबर पर एसपी सिटी अनिल यादव और सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा भी कोतवाली पहुंच गए। बच्ची के पिता से उन्होंने बात की। बाद में दोनों अधिकारियों ने एसएसपी के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। कादरचौक और मुजरिया इलाकों में बच्चियों से रेप के बाद दो महीने के भीतर बच्ची से दरिंदगी का यह तीसरा मामला है। शहर में डेढ़ साल की मासूम बच्ची से रेप की घटना के बाद लोग सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच फीट गहरे नाले में गिरे कोतवाल
बदायूं। डेढ़ साल की बच्ची के साथ रेप की खबर पुलिस को मंगलवार सुबह मिली। एसएसपी सौमित्र यादव के साथ एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस को आसपास के लोगों से मालूम पड़ा कि आरोपी संजीव उर्फ नंदा श्मशान की ओर है। कोतवाल उसको गिरफ्तार करने पहुंचे। नंदा पुलिस को देखकर कबूलपुरा की ओर भागा। इसके पीछे दौड़ रहे इंस्पेक्टर कोतवाली एसएस बराच करीब पांच फीट गहरे नाले में गिर गए। बाद में नंदा को आसपास के लोगों ने घेर लिया। पुलिस किसी तरह उसे गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई।

अरोपी की उम्र को लेकर पसोपेश
बदायूं। संजीव उर्फ नंदा की उम्र को लेकर पुलिस भी पसोपेश में है। मोहल्ले के तमाम लोग उसकी उम्र 16-17 साल बता रहे हैं। ऐसे में वह नाबालिग है। हालांकि पुलिस उसकी उम्र 18-19 साल मान रही है। एसपी सिटी अनिल यादव ने बताया कि आरोपी की उम्र की जांच कराई जा रही है।

पड़ोस में ही रहता है आरोपी का बहनोई
बदायूं। आरोपी संजीव उर्फ नंदा का बहनोई जय प्रकाश भी पड़ोस में ही रहता है। मोहल्ले के लोगों की मानें तो मंगलवार सुबह संजीव अपने बहनोई के घर पर ही था। जब मोहल्ले में पुलिस पहुंची तो वह समझ गया। इसके बाद यह वहां से भाग गया। लोगों से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस जब संजीव के बहनोई के घर पहुंची तो पता लगा कि वह अभी ही यहां से भागा है। इसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। श्मशान से कबूलपुरा की ओर जाने वाली रोड पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पैनल ने किया मेडिकल, रेप की पुष्टि
बदायूं। रेप का शिकार डेढ़ साल की बच्ची का मेडिकल जिला महिला अस्पताल के दो डॉक्टरों के पैनल ने किया। करीब तीन घंटे चले मेडिकल में डॉक्टरों ने बच्ची के साथ रेप होने की पुष्टि की है। ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी हालत भी खराब है। बच्ची के एक  टांका भी लगाया गया है। उसका जिला महिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
-समाजशास्त्री की राय
यह विकृत मानसिकता है। समाज में संस्कारपूर्ण शिक्षा की कमी। माता-पिता का बच्चों की हरकतों को अनदेखा करता, इस तरह की घटनाओं की मुख्य वजह है। इस तरह की विकृत मानसिकता के लोगों को आसानी से पहचाना जा सकता है। यह लोग समाज से कटे-कटे रहते हैं। ऐसी मानसिकता वालों को अकेले में रहना पसंद होता है। जरूरत है कि ऐसी मानसिकता वाले लोगों को चिंह्ति करके उनकी काउंसलिंग की जाए।
-संतोष सिंह, समाजशास्त्री



वर्जन-
मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची दलित परिवार की है। आरोपी के खिलाफ पाक्सो और एससीएसटी एक्ट भी लगाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई होगी।-सौमित्र यादव, एसएसपी

आठ साल की बच्ची से रेप मामले में एफआर
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन सितंबर 2014 को आठ साल की बच्ची से रेप हुआ था। बच्ची के परिवार वालों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। मेडिकल में बच्ची से रेप की पुष्टि भी हुई थी। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी। आखिरकार मामले में जनवरी 2015 में पुलिस ने एफआर लगा दी।

रेप के इन मामलों ने किया शर्मशार
31 दिसंबर 2014- मूसाझाग थाने में नाबालिग से दो सिपाहियों ने रेप किया।
2 जनवरी 2015- दातागंज के एक गांव में 14 साल की बच्ची से गांव के ही युवक ने रेप किया।
15 जनवरी 2015- उसहैत थाने के एक गांव में 15 साल की बच्ची से रेप की घटना।
17 फरवरी 2015- कादरचौक थाने के एक गांव में 12 साल की बच्ची से रेप हुआ।
21 फरवरी 2015- मुजरिया थाने के एक गांव में नौ साल की बच्ची के साथ रेप हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed