फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of rape accused, kidnapped teenager

अगवा किशोरी मिली, युवक पर रेप का आरोप

Wed, 07 Jun 2017 11:51 PM IST
उझानी।
उझानी। Updated Wed, 07 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape accused, kidnapped teenager
घर में घुसकर गैंगरेप की कोशिश
विवेचक को दिए बयान में खोली पड़ोसी के बेटे की करतूत      
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होगा मेडिकल, पुलिस हिरासत में है आरोपी      

बहला-फुसलाकर अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर बरामद कर लिया। पुलिस के सामने उसने जो बयान दिया, उससे आरोपी युवक की करतूत सामने आ गई। किशोरी का कहना है कि उसको बंधक बनाकर रेप किया गया। पुलिस बृहस्पतिवार को किशोरी का मेडिकल कराएगी।     मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पांच दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी को पड़ोस का जाकिर पुत्र हसन बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। भनक लगते ही किशोरी के घरवाले उसकी तलाश में जुट गए। शक होने पर उन्होंने जाकिर के घरवालों से बात की। घरवालों से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने खुद पैरोकारी कर किशोरी के बारे में जानकारी हासिल कर ली। पुलिस ने सबसे पहले जाकिर को पकड़ा फिर उसकी निशानदेही पर किशोरी की जानकारी हासिल कर ली। मामला अलग-अलग समुदाय से होने की वजह से पुलिस ने भी सख्ती से काम लिया। बरामद किशोरी के घरवालों का कहना है कि जाकिर के साथ गांव का ही एक और युवक भी शामिल था लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। विवेचक अरविंद यादव के सामने किशोरी ने अपने बयान में जाकिर पर अपहरण के बाद बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया। विवेचक ने बताया कि पुलिस उसका बयान ले चुकी है। बृहस्पतिवार को किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद ही किशोरी के 164 के बयान होंगे। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर जाकिर के खिलाफ तीन दिन पहले ही नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। इधर, पुलिस हिरासत में मौजूद जाकिर से भी पूरे दिन पूछताछ चली। उसका अभी चालान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed