{"_id":"594c5e0283b62c8bd8faf5d53976b153","slug":"a-man-hanging-in-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
उसावां।
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से शौच के लिए खेत पर गए युवक नरेंद्र का शव पेड़ पर लटका मिला। परिवार वालों का आरोप है कि रंजिशन हत्या कर इसे खुदकुशी साबित करने के लिए शव पेड़ पर लटका दिया गया। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसमें मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।
उसावां थाने के गांव ऊमी नगला निवासी नरेंद्र (25) पुत्र रामपाल बुधवार सुबह करीब सात बजे घर से शौच के लिए निकले थे। वह काफी देर तक घर नहीं लौटे। इनके चाचा साधू सिंह का आरोप है कि करीब आठ बजे जब वह खेत पर गए तो नरेंद्र का शव चंदनिया के पेड़ पर लटक रहा था। पास ही गांव के राजबहादुर, रामपाल, जितेंद्र, अखिलेश, ज्ञान सिंह खड़े थे। इन लोगों ने जब साधू सिंह को देखा तो भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ महेश गौतम मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने रंजिशन नरेंद्र की हत्या कर इसे खुदकुशी साबित करने के लिए शव पेड़ पर लटका दिया। बाद में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। साधू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राजबहादुर, रामपाल, जितेंद्र, अखिलेश, ज्ञान सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम में नरेंद्र की मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।