फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   a dead body fournd in a well

लूट के बाद ग्रामीण की हत्या कर शव कुएं में फेंका

Thu, 03 Dec 2015 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 03 Dec 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
a dead body fournd in a well
चार दिन पहले घोड़ी बेच कर लौट रहा था मोहम्मद नवी
विज्ञापन


पुलिस ने मुगर्रा से बरामद की सड़ी-गली लाश

बिनावर थाने के गांव कान्हा नगला निवासी मोहम्मद नवी (45) पुत्र शौकत अली 29 नवंबर को घोड़ी बेचने रामगंगा स्थित चौबारी मेला गया था। वहां उसने 15 हजार रुपये में घोड़ी का सौदा किया था। इसके बाद वह गांव आ रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिवार वाले तलाश करते रहे, लेकिन मोहम्मद नवी का सुराग नहीं लगा। गुरुवार को सुबह पड़ोसी गांव मुगर्रा में सामंती के खेत में बने पुराने कुएं में ग्रामीणों ने लाश पड़ी देखी। खबर फैली तो आस-पास के कई गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

खबर मिलने पर इंस्पेक्टर बिनावर एसएस बराच फोर्स के साथ मौके पर आए। कुएं से शव निकलवाया गया। कान्हा नगला गांव के प्रधान जलादुद्दीन ने शव की शिनाख्त मोहम्मद नवी के रूप में की। मोहम्मद नवी का लड़का अहमद नवी भी खबर मिलने पर आ गया। उसने लूट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। अहमद का कहना है कि उसके पिता बरेली से घोड़ी बेच कर लौट रहा थे। नगदी लूटने के बाद हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। बेटे ने किसी रंजिश से इंकार किया है। इस मामले में शाम तक तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर बिनावर, एसएस बराच मोहम्मद नवी के परिवार वाले लूट के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग सकेगी, जो भी तहरीर आती है उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed