{"_id":"59a660fc98e864a9e4cac078b0d07e8e","slug":"a-burnt-woman-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता को जलाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता को जलाया, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 15 Jan 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
पति, सास-ससुर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा
ससुरालियों पर दहेज में प्लाट मांगने का आरोप
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा कलां निवासी राजपाल यादव ने अपनी बेटी पूजा यादव (25) की शादी जून 2008 में अलापुर थाने के गांव कुंदन नगला निवासी गप्पू यादव से की थी। राजपाल का आरोप है कि पूजा के ससुराली दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज की मांग को लेकर वह पूजा को प्रताड़ित करते थे। पति गप्पू यादव की मांग पर पूजा के मायके वालों ने उसे शहर के नेकपुर इलाके में एक 50 गज का प्लाट भी खरीद कर दिया। एक मकान बेच कर रुपए पूजा के ससुरालियों को दे दिए। इसके बाद भी ससुराली एक और प्लाट की मांग कर रहे थे।
राजपाल का आरोप है कि गुरुवार को ससुरालियों ने पूजा को पीटने के बाद मिट्टी का तेल डाल कर उसे जला दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलने पर जब वह पूजा की ससुराल पहुंचे, तो ससुराली भाग चुके थे। राजपाल की तहरीर पर पुलिस ने पति गप्पू यादव, ससुर बदन सिंह, सास पार्वती और देवर मुनेंद्र यादव, मनोज यादव के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने पूजा के मायके वालों को सौंप दिया है। एसओ अजय प्रताप यादव ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।