फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   प्रबंधक ने प्रधानाचार्य कक्ष में डाला ताला, सिटी मजिस्ट्रेट ने तुड़वाया

प्रबंधक ने प्रधानाचार्य कक्ष में डाला ताला, सिटी मजिस्ट्रेट ने तुड़वाया

Thu, 11 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रबंधक ने प्रधानाचार्य कक्ष में डाला ताला, सिटी मजिस्ट्रेट ने तुड़वाया
बदायूं। शहर के केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद को लेकर चल रही तनातनी बढ़ती जा रही है। तीन दिन पहले प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. अमलेश गुप्ता को निलंबित कर दिया गया। साथ ही प्रधानाचार्य कक्ष पर ताला डाल दिया गया गया। इसको लेकर मंगलवार को प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. अमलेश प्रशासन के आला अधिकारियों से मिलीं थीं। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाल ने केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज जाकर प्रधानाचार्य कक्ष के ताले तुड़वा दिए।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य पद को लेकर चल रहा विवाद अभी शांत नहीं हुआ। तीन दिन पहले कॉलेज की प्रबंध समिति की ओर से कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. अमलेश गुप्ता को निलंबित करते हुए एक अन्य शिक्षिका को कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद का दायित्व सौंप दिया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य डॉ. अमलेश और प्रधानाचार्य परिषद संघ के पदाधिकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की शरण में चले गए। उन्होंने अपने पक्ष और विपक्ष की ओर से जारी पत्र को उनके समक्ष रखा और बताया कि प्रधानाचार्य कक्ष पर प्रबंधक की ओर से ताला भी डाला गया। इसके बाद में सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह के साथ केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज पहुंचे तो शिकायत सही मिली।
विज्ञापन



सिटी मजिस्ट्रेट के फोन करने के बावजूद नहीं पहुंची चाबी
कॉलेज पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट ने कॉलेज प्रबंधक को फोन करके चाबी लाने की बात कही। इसके बाद में काफी देर इंतजार करने के बाद कोई भी चाबी लेकर कॉलेज नहीं पहुंचा। इसके बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने ताला तोड़कर डॉ. अमलेश को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज पहुंचा था। वहां पर प्रधानाचार्य कक्ष पर ताला लटका हुआ था। इसको लेकर प्रबंधक समिति अध्यक्ष को फोन किया और चाबी लाने का कहा, काफी इंतजार के बाद में भी वह चाबी लेकर नहीं आए। मजबूरन ताला तुड़वाना पड़ा।
- सुनील कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed