{"_id":"5ba5361d867a557ebe1e9022","slug":"91537553949-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु की मौत पर परिवार वालों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिशु की मौत पर परिवार वालों ने किया हंगामा
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं) । सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर और कर्मचारियों की संवेदनाएं जाग नहीं रही हैं। गुरुवार रात जगत पीएचसी में एक प्रसूता दर्द से तड़पती रही, और वहां तैनात स्टाफ नर्स सोती रही। घंटों तड़पने के बाद प्रसूता ने नवजात को जन्म दिया, जिसकी देखभाल के अभाव में मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिवार वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्रसूता की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार वाले जिला अस्पताल ले गए।
जगत ब्लॉक के गांव पतसा निवासी जयनंदन की पत्नी अनीता को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार शाम सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जयनंदन के मुताबिक वहां ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स मरीज को भर्ती करने के बाद जाकर सो गईं। जबकि अनीता प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। रात में लगभग एक बजे अनीता की पीड़ा और बढ़ गई। उसके परिवार के जगाने पर स्टाफ नर्स ने दिन निकलने पर देखने को कह दिया। ज्यादा मिन्नतें करने पर स्टाफ नर्स खर्चा पानी मांगने लगी। परिवार वालों ने देने में असमर्थता जताई तो स्टाफ नर्स दोबारा सो गई। कई घंटे तड़पने के बाद अनीता ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और कुछ बाद ही उसने दम तोड़ दिया। इस पर गुस्साए मरीज के परिजनों ने सीएचसी में हंगामा शुरू कर दिया। लोग स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। उनका आक्रोश देख स्टाफ नर्स सीएचसी से चली गई। उधर, अनीता की हालात बिगड़ने लगी। उसकी हालत देख परिवार वाले शांत होकर अनीता को जिला अस्पताल ले गए।
अनीता ने मृत बच्ची को जन्म दिया था। समय-समय पर मरीज की निगरानी रखी गई थी। परिवार वाले बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
-पवन कुमार, एमओआईसी सीएचसी जगत