{"_id":"5b06b9ae4f1c1bb26e8b462a","slug":"91527167406-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी के सिपाहियों ने छात्र से रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी के सिपाहियों ने छात्र से रुपये लूटे
Updated Thu, 24 May 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी के सिपाहियों
ने छात्र से रुपये लूटे
रिश्तेदार को छोड़ने रेलवे स्टेशन गया था छात्र
एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। रिश्तेदार को छोड़ने रेलवे स्टेशन गए एक छात्र को जीआरपी के दो सिपाहियों ने पकड़ कर पीट दिया। छात्र का आरोप है कि सिपाहियों ने उससे 16 सौ रुपये छीन लिए। किसी से शिकायत करने पर जेब काटने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच के आदेश दिए हैं।
12 वीं पास छात्र अमित पुत्र राजेंद्र उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ाजलालपुर का निवासी है। छात्र 22 मई की रात करीब साढ़े 10 बजे अपने अंकल और आंटी को छोड़ने बदायूं रेलवे स्टेशन आया था। दोनों को बरेली जाने वाली ट्रेन में बैठाकर ओवरब्रिज के नीचे पहुंचा था कि उसी समय जीआरपी थाने के दो सिपाहियों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उस समय दोनों सिपाही शराब के नशे में थे। सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान छात्र ने खुद को छोड़ने के लिए उनसे गुहार भी लगाई, परंतु सिपाही नहीं माने, उन्होंने उसके 16 सौ रुपये भी छीन लिए। उसे धमकी दी कि वह जेब काटने के आरोप में उसके खिलाफ रिपोर्ट लिख देंगे और उसे जेल भेज देंगे। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गए। लोगों ने काफी समझा बुझा कर सिपाहियों के हाथों छात्र को छुड़ाया। गुरुवार दोपहर छात्र एसएसपी कार्यालय पहुंचा और दोनों सिपाहियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसएसपी अशोक कुमार ने कहा कि वह इस मामले की जांच करा रहे हैं। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।