फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बाइकर्स गैंग पर लगेगी गुंडा एक्ट

बाइकर्स गैंग पर लगेगी गुंडा एक्ट

Mon, 21 May 2018 07:36 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग पर लगेगी गुंडा एक्ट
‘बाइकर्स गैंग’ पर
विज्ञापन

लगेगा गुंडा एक्ट
पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइक होंगी सीज
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
शहर में अब ‘बाइकर्स गैंग’ की शामत आने वाली है। अगर आप लापरवाही से बाइक दौड़ाते दिखे तो तुरंत कार्रवाई होगी। पटाखे जैैसी आवाज निकालने वाली बाइक पकड़ी जाएंगी। उनको सीज किया जाएगा। ऐसी बाइक चलाने वाले युवकों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी होगी जिससे आम लोगों को परेशानी न हो।

एसएसपी अशोक कुमार ने ‘बाइकर्स गैंग’ पर लगाम लगाते हुए आदेश दिए हैं कि शहर में लापरवाही से बाइक दौड़ाने वाले युवकों की लगातार शिकायतें आ रही हैं। युवकों का गैंग तेज गति से बाइक चलाता है। उनकी बाइक में बनावटी साइलेंसर लगे होते हैं जिससे पटाखे जैसी आवाज निकलती है। इससे राहगीर परेशान होते हैं। कभी-कभी लोग भ्रम में पड़ जाते हैं। ऐसे में इन बाइक सवारों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने सदर कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस को आदेश दिए हैं कि शहर में तैनात चीता मोबाइल भी इन पर नजर रखें। बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों और हेडफोन लगाए युवकों की बाइक तुरंत पकड़कर थाने पहुंचाएं और बाइक को सीज कराएं। ऐसी बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव को नामित किया है। सीओ सिटी की अगुवाई में रोजाना शहर में वाहन चेकिंग होगी। इस दौरान पकड़े जाने पर तुरंत इनके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed