{"_id":"5ac9fd384f1c1b506b8b45cb","slug":"91523187000-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्याकर बाजरे के पूलों में छुप गया था संजेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की हत्याकर बाजरे के पूलों में छुप गया था संजेश
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)।
सहसवान के संजना हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार रात मुख्य आरोपी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही दबिश देकर आरोपी संजेश को घर के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। संजेश पुलिस के डर से अपने घर के पीछे रखे बाजरे के पूलो में छिप गया था। दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
विवाद की शुरुआत निर्माणाधीन सीसी रोड पर घर का पानी आने को लेकर हुई थी। गांव गड़रिया तासौल पट्टी धुविया निवासी छोटेलाल यादव के घर का पानी सड़क पर आ गया था। इसके विरोध में पड़ोसी संजेश यादव पुत्र शिवलाल ने गाली-गलौज के साथ फायरिंग कर दी थी, जिसमें एक गोली छोटेलाल की विवाहित बेटी संजना के पेट में लगी थी। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां शनिवार रात करीब 11 बजे संजना की मौत हो गई। इधर, मौके से फरार हुआ आरोपी संजेश अपने घर के पीछे रखे बाजरे के पूलों में जाकर छिप गया। करीब एक घंटे बाद गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश में घर पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी का पूरा घर छान मारा, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। रात करीब एक बजे पुलिस आरोपी को घर के पीछे खोज रही थी। उसी समय बाजरे के पूले हिलते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाजरे के पूले हटाकर देखा तो वहां हत्यारोपी संजेश छुपा था। पुलिस ने आरोपी को फौरन दबोच लिया और उसे कोतवाली ले गई। सहसवान पुलिस ने संजना के ताऊ पुत्तू सिंह की तहरीर पर संजेश, अमरपाल और राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रविवार दोपहर पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया। शव को मायका पक्ष के हवाले कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी राकेश और अमरपाल की तलाश में जुटी हुई है।