फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कादरचौक में ननिहाल आई दिव्यांग विवाहिता से गैंगरेप

कादरचौक में ननिहाल आई दिव्यांग विवाहिता से गैंगरेप

Wed, 07 Mar 2018 10:00 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
कादरचौक में ननिहाल आई दिव्यांग विवाहिता से गैंगरेप
कादरचौक में ननिहाल आई दिव्यांग विवाहिता से गैंगरेप
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कादरचौक (बदायूं)।
सहसवान इलाके से कादरचौक के एक गांव में आई दिव्यांग विवाहिता से दो लोगों ने सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में सहसवान क्षेत्र के एक गांव की महिला अपनी ननिहाल में होली के बाद पति के साथ आई थी। करीब 28 साल की यह महिला अपने धड़ के निचले हिस्से से अक्षम है। उसके पैर सही से काम नहीं करते। वह किसी तरह घसिटकर चल पाती है। उसके पति का हाल भी उसी की तरह है। ननिहाल में महिला अपनी ममेरी बहन के साथ सोमवार शाम गांव के पास खेत में शौच को गई थी। आरोप है कि वहीं इस गांव के निवासी मनोज पुत्र कल्लू ने अपने एक और साथी की मदद से महिला को खेत में ही खींच लिया। महिला ने इनसे छूटने का प्रयास किया पर अक्षम होने के कारण वह भाग नहीं सकी। आरोप है कि दोनो आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुराचार किया। दूसरे आरोपी को महिला पहचान नहीं सकी। इस बीच उसकी बहन मौके से भागकर गांव पहुंची और परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया। जब तक परिवार के लोग आए, दोनों आरोपी महिला को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बताते हैं कि पीड़ित पक्ष ने रात में ही पुलिस को फोन पर सूचना दी तो उसने मौका मुआयना किया। मंगलवार को पीड़ित ने मनोज समेत दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट पंजीकृत कर ली गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed