फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर में लटकी मिली होम्योपैथी स्टोर संचालक की लाश

घर में लटकी मिली होम्योपैथी स्टोर संचालक की लाश

Tue, 30 Jan 2018 07:20 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
घर में लटकी मिली होम्योपैथी स्टोर संचालक की लाश
फोटो- 5 व 6
विज्ञापन

घर में लटकी मिली मेडिकल
स्टोर संचालक की लाश
नेत्रहीन के फांसी लगाने पर सवाल, हत्या के शक में कराया पोस्टमार्टम
हैंगिंग से मौत की पुष्टि, बेटी और दामाद से चल रहा था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के मोहल्ला पटियाली सराय में होम्योपैथी मेडिकल स्टोर संचालक का शव घर की छत पर लोहे के जाल से लटका मिला। घर के बाहरी हिस्से में किराये पर मेडिकल हॉल चलाने वाली बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई। मौके पर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पटियाली सराय निवासी रामदास (58) घर में ही साईं होम्यो हॉल नाम से होम्योपैथी दवाओं का मेडिकल स्टोर चलाते थे। करीब दो साल पहले उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके बाद से शादीशुदा बेटी नंदिनी और उसके पति गौतम सिसौदिया नीचे दुकान में मेडिकल स्टोर चला रहे थे। मंगलवार को जवाहरपुरी स्थित अपनी ससुराल से नंदिनी ने आकर स्टोर खोला तो अंदर से एलपीजी गैस लीक होने की तेज महक आई। तब उन्होंने छत पर कमरे में रहने वाले अपने पिता को आवाज दी पर कोई उत्तर नहीं मिला। तब दुकान में से छत पर जा रहे जीने को खोलकर वह ऊपर गईं। नंदिनी के मुताबिक छत पर पिता लोहे के जाल से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटके हुए थे। वह अवाक रह गईं। चिल्लाती हुई नीचे आईं तो उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद सूचना दी तो सदर कोतवाल अजय यादव पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। चूंकि रामदास पूरी तरह नेत्रहीन थे, इसलिए संशय यह था कि उन्होंने फांसी कैसे लगा ली। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इसमें आत्महत्या जैसे संकेत मिले। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। कोतवाल का कहना था कि कोई आरोप या तहरीर नहीं है। यह सीधे तौर पर आत्महत्या का मामला है। पता लगा है कि अस्वस्थता की वजह से वह मानसिक तनाव में रहते थे। शायद इसीलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed